भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता ओलंपिक पदक | Indian men's hockey team won Olympic medal | Short Notes

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता ओलंपिक पदक | Indian men's hockey team won Olympic medal
SOURCE : indianexpress.com

41 वर्षों के लंबे इन्तेजार के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 'कांस्य पदक' जीता है।

■ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर यह पदक हासिल किया।

■ इस मैच के दौरान सिमरनजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह और रूपिंदर पाल सिंह का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला।

■ मनप्रीत सिंह ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नेतृत्व किया।

■ इस दौरान ग्राहम रीड (Graham Reid) भारतीय टीम के कोच रहे।

■ भारत ने इससे पहले 1980 में हुए मॉस्को ओलंपिक के दौरान हॉकी में पदक जीता था।

■ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अब ओलंपिक खेलों में 12 हॉकी पदक हासिल कर लिए हैं।

■ इनमें 8 स्वर्ण, 1 रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

■ 1964 के टोक्यो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद टोक्यो में भारत का यह दूसरा पदक है।

THE SKY JOURNAL

We provides detailed insights on all education and career-related topics and also Stories . The portal brings forth all the major exam-related news, exclusive subject-wise analysis for various exams across India, tips for students and career advice.

Post a Comment

Previous Post Next Post