क्या है पर्यावरणीय डीएनए (eDNA) | What is environmental DNA (eDNA) –TheSky Journal

क्या है पर्यावरणीय डीएनए (eDNA) | What is environmental DNA (eDNA) –TheSky Journal

चर्चा में क्यू ?

हाल ही में वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया है कि पर्यावरणीय डीएनए (Environmental DNA EDNA) समुद्री जैव विविधता की गणना में प्रभावी है।यह समुद्री जैव विविधता के बारे में पता लगाने का सबसे अच्छा और सटीक तरीका है। यह जैव विविधता की निगरानी और संरक्षण हेतु एक उभरते हुए उपकरण के रूप में मददगार है।

क्या है पर्यावरणीय डीएनए (eDNA)?

eDNA वे सूक्ष्म आणविक या माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए हैं, जिन्हें जीव जल या स्थल में चलते समय अपने पर्यावरण में छोड़ जाते हैं। इन्हीं छोड़ी गयी सामग्री में जीवों का DNA रहता है। इसे जीवों की त्वचा, मल-मूत्र, मिट्टी, तलछट पानी आदि के माध्यम से इकट्ठा किया जा सकता है। पर्यावरणीय डीएनए प्राचीन और आधुनिक नमूनों से प्राप्त किया जा सकता है और इसमें पारिस्थितिक तंत्र के विश्लेषण के लिए एकल प्रजातियों का पता लगाना शामिल है। इन निशानों से एकत्रित DNA की आणविक तरीकों से खोज करने पर हम उस जीव की उत्पत्ति और प्रजाति के बारे में पता लगा सकते हैं। 

उपयोग और महत्त्व :

पर्यावरणीय डीएनए वातावरण में हो रहे परिवर्तनों को जानने का एक नया और शक्तिशाली उपकरण बन कर उभरा है। e-DNA की सिक्वेंसिंग के जरिए हम किसी स्थल या जलीय पारितंत्र का एक समुचित चित्र प्राप्त कर सकते हैं। यह वर्तमान में इस्तेमाल की जा रही कुछ सर्वेक्षण विधियों को प्रतिस्थापित कर सकता है, जैसे दृश्य गणना, जाल (netting) और इलेक्ट्रोफिशिंग इत्यादि। सबसे बड़ा फायदा यह है कि eDNA अपनी प्रकृति में गैर- विनाशकारी है और साथ ही इसमें डीएनए सैंपलिंग के लिए पशुओं को पकड़ने की जरूरत भी नहीं है। 

अन्य प्रमुख बाते : 

■ हाल ही में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने सांता बारबरा तट (यूएसए) के नौ स्थानों से लिए गए eDNA नमूनों के परिणामों की तुलना की है।

■ उन्होंने बताया कि eDNA गोताखोरों की अपेक्षा प्रजातियों की अधिक संख्या पता करने में सक्षम है।

■ eDNA से शोधकर्ताओं ने लेपर्ड शार्क और बैट रेज के साथ-साथ कैलिफोर्निया लिजर्डफ़िश और बारेंड सर्फर जैसी प्रजातियों का पता लगाया गया है।

■ पर्यावरणीय DNA की अच्छी बात यह है कि यह शोध निष्कर्षों को स्थायित्व प्रदान करता है।

■ यह दुर्लभ प्रजातियों में आ रहे बदलावों और उनके निवास स्थान की जानकारी देता है।

■ गहरे पानी में जहाँ गोताखोरों और पनडुब्बियों को भेजने में लागत बहु अधिक है वहाँ eDNA यह काम आसानी से कर सकता है।

THE SKY JOURNAL

We provides detailed insights on all education and career-related topics and also Stories . The portal brings forth all the major exam-related news, exclusive subject-wise analysis for various exams across India, tips for students and career advice.

Post a Comment

Previous Post Next Post