दक्षिण एशियाई मौसम दृष्टिकोण मंच (SASCOF) :
दक्षिण एशियाई मौसम दृष्टिकोण मंच (South Asian Seasonal Climate Outlook Forum) एक मौसम विशेषज्ञों का एक मंच है जो अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान का प्रतिनिधित्व करता है। ईसमें विश्व मौसम विज्ञान संगठन, क्षेत्रीय एकीकृत बहु जोखिम पूर्व चेतावनी प्रणाली, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी और कोरिया मौसम विज्ञान प्रशासन के सदस्यों की विशेषज्ञता भी शामिल है। इसका आयोजन 2010 से दक्षिण एशियाई देशों और विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) द्वारा किया जा रहा है।यह क्षेत्रीय पैमाने पर सहमति ऋतु संबंधी मौसम सूचना को तैयार करता है जो राष्ट्रीय स्तर दृष्टिकोणों को तैयार करने के लिए स्थिर आधार उपलब्ध कराते हैं।
मुख्य बिंदु :
हाल में, सहमति रिपोर्ट SASCOF-19 को तैयार किया गया और दक्षिण एशियाई मौसम दृष्टिकोण मंच (SASCOF) द्वारा जारी किया गया।यह रिपोर्ट कहती है कि हिमालियाई तलहटियों, मध्य और पश्चिमी भारत में सामान्य से ज्यादा वर्षा संभव है जबकि भारत के अधिकांश हिस्सों जिसमें दक्षिणी प्रायद्वीप, उत्तर म्यांमार, श्रीलंका, भूटान और पाकिस्तान शामिल हैं, में सामान्य वर्षा संभव है। SASCOF का कथन प्रथम चरण लंबी सीमा भविष्यवाणी (LRF) के अनुरूप ही है जिसे इस महीने के पूर्व में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किया गया। सामान्य से कम वर्षा की संभावना इस वर्ष मानसून के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु, जम्मू और कश्मीर, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरपूर्व भारत, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से लगे इसके क्षेत्र और दक्षिण म्यांमार में है।